ब्लॉग जगत में हमारीवाणी का स्वागत है. ब्लॉगवाणी के बंद हो जाने के बाद जब 15 -16 दिन पहले मैंने अपने ब्लॉग को हमारीवाणी पर रजिस्टर कराया, तो उसके एक-दो दिन बाद हमारीवाणी की तरफ से एक ईमेल आई जिसमें मेरी सदस्यता के बारे में बताया गया था, उसे पढ़कर मुझे लगा कि फिर से सब कुछ ठीक हो जायेगा. लेकिन उसमें दिए लिंक पर क्लिक करने पर हमारीवाणी को fleedcluster पर चलते देख मैं परेशान ही नहीं मायूस भी हो गया था.
हमारीवाणी का धन्यवाद और हार्दिक शुभकामनायें!!
लेकिन आज हमारीवाणी को देख कर मन प्रसन्न हो गया, मैं उत्सुकता वश उसके फीचर को देखने लगा, थोडा समय बिताने के बाद मैंने देखा कि हमारीवाणी ने सबसे पहले मुझे ही सदस्यता दी और मेरे ब्लॉग को सम्मिलित किया, यह देखकर मेरी ख़ुशी का ठिकाना नहीं रहा, अब मैं फिर से पुरे जोश के साथ ब्लॉग लिखने को तैयार हूँ!

